रमजान पाक का महीना शुरू, बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़, सज गई दुकान
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बढ़ी चहल-पहल
On
जौनपुर। रमजान पाक का महीना आज रविवार से शुरू हो गया है। बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रोजेदारों की खिदमत के लिए दुकाने पूरी तरह से सज गई हैं। शहर के सभी प्रमुख मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, इबादतगाहों में खासी चहल-पहल बढ़ गई। सोमवार को दूसरा रोजा है। भोर में सेहरी और शाम को इफ्तार करने वाले लोग एक दिन पहले ही शहर के प्रमुख बाजारों में फल फ्रूट , किराना, मेवा, खजूर, दूध फेनी, मिठाई समेत अन्य सामानों की खरीद में जुट गए हैं।
इबादत का यह पवित्र महीना रमजान काफी पाक महीना माना जाता है। पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं , और खुदा
की इबादत की जाती है। चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो जाता है। रमजान में हर दिन सेहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है। सूर्योदय से पहले ही लोगों ने अपने अपने घरों में सेहरी करने के बाद रोज़ा रखने की नीयत किया। अज़ान के बाद फज्र की नमाज़ अदा किया। मौसम खुशगवार होने की वजह से रोज़ेदारों का पहला दिन काफी अच्छा रहा।
रमज़ान के पहले दिन रविवार होने से शहर और ग्रामीण अंचल की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज़ अदा करने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही।मगरिब से पहले मस्जिदों में रोज़ा इफ्तार का इंतेज़ाम करते हुए लोग दिखाई दिये। अज़ान की आवाज़ सुनते ही लोगों ने पहला रोजा खोला और नमाज़ अदाकर अल्लाह से दुआएं मांगी। माह-ए-रमज़ान के महीने में बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी रोज़ा रखने में पीछे नहीं हट रहे हैं।
नन्हे़ं रोज़ेदार भूखे प्यासे रहकर पहला रोज़ा मुकम्मल किया। बड़ो के साथ बच्चे अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। रोज़ा रखने के साथ पांचो वक्त की नमाज़ और कुरआन-ए- पाक की तिलावत कर रहे हैं। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह पढ़ने वालों की भीड़ जुटने लगी। शहर के शाही अटाला मस्जिद,शाही बड़ी मस्जिद,लाल मस्जिद में सैकड़ों की संख्या में लोग तरावीह पढ़ते हुए नज़र आये। जिले के शाहगंज, खेतासराय कस्बा, मुंगराबादशाहपुर, गौराबादशाहपुर, केराकत, मडियाहू इलाके में भी रमजान महीने के शुरू होने से चहल-पहल बढ़ गई है।
रमजान में पांच वक्त की नमाज का विशेष महत्व
जौनपुर। रमजान का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और खास माना जाता। रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है। रमजान के दिनों में लोग हर दिन रोजा रखते हैं और आखिरी दिन खुदा का शुक्रिया करते हुई ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 11:34:50
Delhi Mumbai Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List