बंजर भूमि को उपजाऊ बना रहे युवा किसान लोचन मंडल, कृषि से रच रहे सफलता की नई कहानी
On
करौं, देवघर, झारखंड:- लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से किसी भी प्रतिकूल भूमि को उपजाऊ बनाया जा सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं मधुपुर अनुमंडल के करों प्रखंड के करोंग्राम के युवा किसान लोचन मंडल, जो अपने परिवार के साथ मिलकर चार एकड़ बंजर भूमि पर हरियाली लाने में सफल हुए हैं।
कम पूंजी, सीमित संसाधन और सिंचाई की न्यूनतम सुविधाओं के बावजूद, लोचन मंडल ने सरसों, चना, मटर, और छिमी जैसी फसलों की मिश्रित खेती से बंजर भूमि को उत्पादक खेतों में बदल दिया। उनकी मेहनत को देखकर राहगीर भी प्रेरित हो रहे हैं और खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
सरकार से मिली मदद, लेकिन जानवरों से हो रही परेशानी : किसान लोचन मंडल
लोचन मंडल बताते हैं कि उन्हें सरकार से करों प्रखंड कार्यालय से सरसों के बीज मिले थे, जिसके बाद उन्होंने बटाई पर जमीन लेकर खेती शुरू की। लेकिन गांव के लोग अपने मवेशियों (गाय, बैल, बकरी) को खुला छोड़ देते हैं, जिससे उनकी फसलें चर जाती हैं। उन्होंने मुखिया और जनप्रतिनिधियों से भी इस समस्या के समाधान की अपील की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अंततः उन्होंने खुद ही बांस की बाड़ लगाकर खेतों को सुरक्षित करने का प्रयास किया और पूरे दिन खेतों में रहकर फसल की देखभाल करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि अगर सामूहिक रूप से सभी लोग अपने जानवरों को चराने का सही प्रबंधन करें, तो यह समस्या दूर हो सकती है।
सरकारी सहायता मिली तो और किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन: लोचन मंडल (किसान)
लोचन मंडल का मानना है कि अगर सरकार लघु किसानों को पूंजी और संसाधन उपलब्ध कराए, तो वे मेहनत के बल पर सालभर फसल उगाकर आर्थिक समृद्धि ला सकते हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि वे धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ेंगे। उनकी इस मेहनत और सफलता की कहानी अन्य किसानों को भी खेती की ओर लौटने और बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने की प्रेरणा दे रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List