भारत नेपाल मैत्री महोत्सव, विभिन्न कलाकृतियां और चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन
भोजपुरी गायिका अनुपमा राग का बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित
On
राष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना डॉक्टर सुरभि सिंह की टीम का आकर्षक प्रदर्शन
इस तरह के आयोजनों से संबंधों की बढ़ेगी प्रगाढ़ता: जोशी, रोटी बेटी का रिश्ता पहले से नेपाल हमारा मित्र :जयमंगल, भारत और नेपाल की संस्कृतियों एक जैसी: ज्ञानेंद्र
महाराजगंज- जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में संस्कृति पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के बैनर तले भारत नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लुंबिनी पर्यटन बोर्ड के डायरेक्टर रामू जोशी पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जयमंगल कनौजिया पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे एसडीएम सदर रमेश कुमार यादव प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा सहित नेपाल के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे l
पीजी कॉलेज में आयोजित इस दो दिवसीय मैत्री महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां का प्रदर्शन किया गया जिसमें राष्ट्रीय भोजपुरी गायिका मुंबई की अनुपमा राग ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया l भारत नेपाल संबंधों पर आधारित कई गीतों के माध्यम से अनुपमा राग में भारत नेपाल की संस्कृतियों और रिश्तों पर भी अपने जीत गाए l
रामू जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से भारत और नेपाल के बीच के संबंध और अधिक प्रभाव होंगे सीमावर्ती जिलों के मुख्यालयों पर इस तरह के मंच के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम सराहनी है इससे भारत नेपाल के बीच के रिश्ते और अधिक मधुर होंगे l
विधायक जयमंगल कनौजिया ने कहा कि नेपाल के साथ हमारा रिश्ता रोटी और बेटी का है कभी-कभी पटीदारी किसी बात की आती है तो हम दोनों आपस में बैठकर समझ लेते हैं, हमारी और उनकी संस्कृतियों लगभग एक जैसी हैं इसीलिए दुनिया में हम मित्र राष्ट्र के रूप में जाने जातेहैं l

विधायक पनेरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी और नेपाल की संस्कृति पूरी दुनिया में एक मानी जाती है हमारे उनके रिश्ते आज से नहीं प्राचीन है और आज भी हम उन रिश्तो को पूरी मधुरता के साथ निभा रहे हैं l
प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने कहा कि शिक्षा के परिसर में इस तरह के मैत्री महोत्सव के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है ऐसे आयोजनों से भारत और नेपाल के रिश्ते निश्चित रूप से मजबूत होंगे l
प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है और ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष किए जाने चाहिए उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया l
संस्कृति पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के सहायक निदेशक डॉ राजेश अहिरवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में यह आयोजन सिद्धार्थनगर से शुरू होकर पीलीभीत तक आयोजित किया जा रहा है ऐसे आयोजन के माध्यम से हम दोनों देशों की कलाकृतियां और संस्कृतियों को एक आदान-प्रदान करते हैं l
जिलाधिकारी सदर रमेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भारत नेपाल के रिश्तों का जो प्रदर्शन किया गया है और दोनों देशों के रिश्ते के बीच दोनों देशों की संस्कृतियों का जो प्रदर्शन मंच पर हुआ है वह बेहतरीन और सराहनीय है l

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल एस एस बी उप कमांडेंट अमरनाथ गुप्त डा परशुराम गुप्त डॉक्टर घनश्याम शर्मा डॉक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव आरएसएस संघचालक रमाशंकर गुप्ता अनिल गुप्ता पशुपतिनाथ तिवारी अंगद गुप्ता सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शांतिशरण मिश्रा विमल पांडेय डॉ नंदिता मिश्रा डॉ अशोक वर्मा सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया l
प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका अनुपमा राग राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ सुरभि सिंह और प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन सहित काठमांडू की नेपाली टीम का बेहतरीन प्रदर्शन , भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में मंगलवार को पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध गायिका अनुपमा राग राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ सुरभि सिंह भजन गायक अमित अंजन सहित काठमांडू नेपाल से आए नेपाली छात्र-छात्राओं की टीम ने भारतीय सभ्यता और नेपाल की संस्कृति का मिला-जुला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सभी ने सराहा l
विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को किया गया सम्मानित दो दिवसीय भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में 9 फरवरी को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता सीनियर में प्रियांशु पटेल को प्रथम लक्ष्मी चौहान को द्वितीय और आंचल मद्धेशिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ पोस्टर प्रतियोगिता जूनियर में निशा यादव को प्रथम करण निषाद को द्वितीय अंशिका कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एकल गायन प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज की ज्योति मद्धेशिया को प्रथम अंबिका पांडे को द्वितीय तथा रीतिका पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एकल गायन प्रतियोगिता जूनियर में सहाना को प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुदौली भव्चक की किरण निषाद को ड्यूटी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सुंदर को की आकांक्षा वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
सामूहिक ज्ञान प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदर की टीम को प्रथम कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्म की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ ग्रुप डांस सीनियर में सलोनी और खुशबू को प्रथम काजल और संजना को द्वितीयज्योति मद्धेशिया और नैंसी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ग्रुप डांस जूनियर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महाराजगंज को प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज को द्वितीय तथा यूपीएस भव्चक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एकल डांस सीनियर प्रतियोगिता में गरिमा को प्रथम सत्य शर्मा को द्वितीय और काजल विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ सामूहिक ज्ञान प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में किरण गुप्ता गायत्री पटेल पीजी कॉलेज को प्रथम नैंसी और किरण गुप्ता पीजी कॉलेज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ l विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को सहायक निदेशक डॉ राजेश अहिरवार प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत और सम्मानित कि
छात्र-छात्राओं को नेपाल बॉर्डर का कराया गया भ्रमण
भारत नेपाल मैत्री समझ में कार्यक्रम के क्रम में भारत नेपाल संस्कृत मैत्री यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को भारत नेपाल सीमा और महेशपुर ले जाकर बॉर्डर से संबंधित जानकारी दी गई इस दौरान सहायक निदेशक डॉक्टर राजेश अहिरवार प्राचार्य डॉक्टर रजक कुमार मिश्रा पीजी कॉलेज के मुख्य नियंत्रण डॉक्टर विपिन यादव उपस्थित रहे l
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी हुआ समापन
भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के क्रम में दो दिवसी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें भारत नेपाल के सामरिक रिश्तों पर की चर्चा की गई जिसमें भारत नेपाल से संबंधित अपने विचार रखें l दोस्ती को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा ने भारत नेपाल के रिश्ते और उनके सामरिक संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है और नेपाल के साथ हमारा रिश्ता और गहरा होता जा रहा है और नेपाल में आपसी समिति के आधार पर अपने संस्कृतियों को भी एक करने का प्रयास किया l
संगोष्ठी का संयोजन धर्मेंद्र सोनकर ने किया l संगोष्ठी को डॉ राहुल कुमार सिंह डॉक्टर दिवाकर सिंह धर्मवीर गोपाल सिंह डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय मिथिलेश चौधरी छोटू यादव डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव डॉक्टर राणा प्रताप तिवारी देवेंद्र पाठक विजय आनंद मिश्रा डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा अखिल राय डॉक्टर नेहा डॉक्टर मृत्युंजय तिवारी गुलाबचंद विजय शंकर सिंह विनय कुमार खरवार डा राजू शर्मा डॉक्टर प्राची कुशवाहा डॉक्टर अपर्णा राठी डॉक्टर सुनील कुमार तिवारी डॉक्टर जोशना पांडे डॉक्टर पीयूष जायसवाल और डॉक्टर अनिल सिंह ने संबोधित किया l
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
25 Mar 2025 14:13:06
मृत्यु मुआवजा राशि में 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से निकासी के मामले में पटना में रेलवे दावा न्यायाधिकरण के...
अंतर्राष्ट्रीय
21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List