कांग्रेस ने बाबा साहब का जो अपमान किया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है : लाल सिंह आर्य
On
नई दिल्ली। भाजपा एससी मोर्चा द्वारा जम्मू नगर में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक डॉक्टर मुनियाल, विधायक सुरेंद्र भगत, मोहनलाल,धारू राम भगत, राजीव कुमार,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीलम लंगेह, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, जगदीश भगत, गुलशन भगत के अलावा भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
इस अवसर पर एसी मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का जितना अपमान किया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। उसे झूठलाया नहीं जा सकता। आज कांग्रेस बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की दुहाई देकर दलित समाज एवं देश को अपने पक्ष में लामबंद करना चाहती है। श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हारने से लेकर उनकी छवि को नुकसान करने के कई प्रयास किए।
इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है,परंतु आज कांग्रेस बाबा साहब को अपना आदर्श बनाकर संविधान की दुहाई दे रही है। संविधान में कांग्रेस शासन के दौरान कई ऐसे बदलाव किए गए जिससे न सिर्फ दलित समाज बल्कि पूरे देश को नुकसान हुआ।यही कारण है कि आज कांग्रेस देश की मुख्य धारा से कटती जा रही है। भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चल रही है तथा उनके द्वारा दिए गए दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधान से देश में सुशासन एवं विकास का काम कर रही हैं। संविधान एवं बाबा साहब की दुहाई देकर कांग्रेस सत्ता हासिल नहीं कर सकती क्योंकि कांग्रेस की हकीकत देश के सामने हैं।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List