हर्षोल्लास के साथ अपना दल एस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम व बलिदान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा - मंत्री आशीष पटेल
On
मीरजापुर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ई० राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद जनसंपर्क कार्यालय स्थित पटेल चौक (भरुहना) जनपद मिर्जापुर में आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व माननीय प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री आशीष पटेल जी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि, यह जनजातीय के गौरव के लिए सम्मान का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम व बलिदान के प्रतीक हैं।
उन्होंने देश के अमर नायकों और बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर साल 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। मा० मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि बिरसा मुंडा जी ने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी हम सभी को प्रेरित करती है।
जयंती कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, गोवर्धन पटेल, दुर्गेश पटेल, मुन्नर पटेल, रामवृक्ष बिंद, संतोष विश्वकर्मा, मनोज सिंह, शंकर सिंह चौहान, योगेश पटेल, विजय शंकर केसरी, उमाशंकर सोनी, राजेश मौर्य, मनोज बिंद, विकास मौर्य, हर्षित पटेल, सोनेलाल पटेल, आरिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला, जग्गा बिंद, गौरव दुबे, संदीप सिंह, आकाश सिंह, सत्यम सिंह आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List