पडरौना : गौ माता की सेवा कर नपाध्यक्ष ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गोवर्धन पर्व
कुशीनगर (स्वतंत्र प्रभात)। नगर के पृथ्वीराज चौहान नगर में नवनिर्मित कान्हा गौशाला में नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर गऊ माता का पूजन कर व गुड़, फल, हरा चारा खिलाने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर हर्षोल्लास के साथ गोवर्द्धन पूजा पर्व मनाया। कार्यक्रम के क्रम में सभी के बीच मिष्ठान वितरण के अलावा सभी ने गाय माता को हरा चारा खिलाया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने गाय के शरीर को सभी देवी देवताओं का निवास स्थान बताते हुए कहा कि गाय का पूजन करने पर 33 कोटि देवी देवताओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। गाय की वैज्ञानिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में गाय का प्रवास होता है वहां रेडिएशन का असर न्यूमतम होता है साथ ही गाय का स्पर्श रक्तचाप जैसे विकारों से बचाता है। जानकारी के क्रम में उन्होंने बताया कि गाय के दूध को अमृत समान माना गया है जिसमे सभी एमिनो एसिड पाए जाते हैं। आयोजन के दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ईओ संतराम सरोज सभासद सोनु कुशवाहा छोटेलाल महेंद्र चौधरी दिवाकर मिश्रा ब्रजेश शर्मा धर्मेंद्र मद्धेशिया अमर शर्मा मनीष सिंह काशी राजभर सन्नी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel
शिक्षा
राज्य

Comment List