पूर्व विधायक नीलम करवरिया का इलाज के दौरान निधन।
भाजपा सहित आमजन में शोक की लहर।
On
मेजा विधान सभा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन समूह।
अंतिम संस्कार शनिवार को रसूलाबाद घाट प्रयागराज में सुबह 10 बजें होंगा ।
मेजा प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा विधान सभा से पूर्व विधायक रहीं नीलम करवरिया का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।यमुनापार सहित प्रयागराज व उत्तर प्रदेश के भाजपाइयों सहित आम जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वृहस्पतिवार की रात्रि प्रयागराज यमुनापार मेजा विधानसभा से भाजपा की पूर्व विधायक रही नीलम करवरिया की तबियत बिगड़ने के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर चलीं तो समूचे यमुनापार मे भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों व आम जनमानस अपने नेता की स्वस्थ कामना हेतू दुआएं करने लगें। लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान मध्य रात्रि निधन होने की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था।सभी एक दूसरे से जानकारी लेकर सुबह से ही उनके आवास कल्याणी देवी कोठी प्रयागराज पर समर्थकों भाजपाइयों का हुजूम उमड़ने लगा। लेकिन सायं अपने सहज मृदूभाषी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम दर्शन पानें का हूजूम जब बाबत पुर हवाई अड्डे से उनके निर्वाचन छेत्र मेजा पहुंचा तो भीड़ उमड़ पड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा आज हमने अपने ऐसे मार्गदर्शक संरक्षण नेता को खो दिया जिसकी जगह कोइ नहीं ले सकता सदैव कमी खलेगी। यह पार्टी की और हम सब की अपूरणीय क्षति है। साथ ही परिजनों समर्थकों को इस अटूट दुःख को सहने की शक्ति संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना किया। काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा आज प्रयागराज ने जनप्रिय नेता खो दिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा ऐसा लोकप्रिय नेता और सहीं मार्ग दिखाने और सहयोग करने वाला अभिभावक को मैने खो दिया।यमुनानगर क्षेत्र की सम्भ्रान्त जन मानस ने कहा की मां समान हमने भाभी मां को खो दिया। यह करवरिया परिवार का नही अपितू यमुनापार के सर्वसमाज की अपूर्णीय क्षति है। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद विधायक कोरांव राजमणि कोल विधायक बारा डाँ. वाचस्पति आदि ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।
दुख व्यक्त करने वालो में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी त्रिवेणी प्रसाद पांडेय जय सिंह पटेल संतोष त्रिपाठी राजेश शुक्ला पुष्पराज सिंह पटेल प्रकाश शुक्ला प्रचंड कमलेश त्रिपाठी शिवराम परिहार मनोज गुप्ता सतीश विश्वकर्मा मिथिलेश पांडेय प्रदीप कुमार मिश्र दिवाकर त्रिपाठी,गिरीश कुमार चतुर्वेदी जितेन्द्र शुक्ला आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
लिवर सिरोसिस की के इलाज के दौरान वेंटीलेटर वार्ड पर पहुंची।
पूर्व विधायक नीलम करवरिया विगत दिनों से लिवर सिरोसिस की बीमारी के चलते अस्वस्थ्य थी।पति पूर्व विधायक बारा उदयभान करवरिया के रिहाई के बाद हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टर ने गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया था।लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मध्यरात्रि के करीब इलाज के दौरान अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
बेटी समृद्धि, साक्षी और बेटा सक्षम सहित परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।पूर्व विधायक नीलम करवरिया अपने पीछे पति पूर्व बारा विधायक उदय भान करवरिया, बेटी समृद्धि व साक्षी करवरिया और बेटा सक्षम करवरिया सहित पूरा परिवार को छोड़कर परमधाम को चली गई।समर्थकों के ऊपर पहाड़ सा टूट पड़ा।नीलम करवरिया मृदुभाषी और जनप्रिय नेता थी।मेजा-बारा सहित यमुनापार में आमजन के दुःख सु:ख में सदैव तत्पर रहती थी। उनकी मृत्यु से अपार क्षति हुई है। पूर्व विधायक नीलम करवरिया के दुःख के बादल छंटते ही जैसे किसी की नजर लग गई हो।
नीलम करवरिया अपने पति और उनके भाईयों को साजिशन फंसाए जानें के बाद सज़ा होने से काफ़ी दुखी रही। लेकिन समय के साथ अपने को सम्हालते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समर्थकों कार्यकर्ताओं की मांग पर मेजा विधानसभा से 2017 में कमल खिलाकर विधायक बन विकास और जन विश्वास का कीर्तिमान स्थापित किया।वही 2022 में भितरघातियों द्धारा रचें षड्यंत्र का शिकार होने से बहुत ही कम मतों से हार का सामना करना पड़ा था
।फिर भी अच्छे दिन के आस में नीलम करवरिया अपने पति इंजीनियर उदयभान करवरिया के अच्छे वर्ताव के कारण समय पूर्व जेल से रिहाई होने पर स्वयं नैनी जेल पहुंचकर रिसीव किया और समर्थकों सहित बहुत खुश थी। लेकिन इस ख़ुशी को भी किसी की मानौ नज़र लग गई हो, सुख के दिन देखने से पहले मृत्युलोक से विदा होकर अपने लाखों चहेतों को रूला गई।
लखनपुर मेजा में भी अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब।
पूर्व विधायक नीलम करवरिया के लखनपुर मेजा कार्यालय पर आने की सूचना पर हजारों समर्थकों का हूजूम उमड़ पड़ा सभी अपने नेता चहेते नेता गार्जियन का अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देने के इंतजार में थे। विधायिका नीलम करवरिया की इलाज के दौरान निधन पर।यमुनानगर के अन्तर्गत में कोरांव विधान सभा क्षेत्र में आम जन मानस ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।इस दौरान अधिवक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता शशि द्विवेदी ने पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में अपूर्ण क्षति हुई है। अपार दुख में परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करे ।
कोई निराश होकर नही लौटता था।
लोगो का कहना है की उनकी विशेषता थी कीकोई भी व्यक्ति नीलम करवरिया के दरवाजे पर गया है तो निराश होकर कभी नहीं लौटा ।करवरिया परिवार का महत्व था कि हर वर्ग को जोड़कर चलना उनके दुख एवं सुख में सदैव खड़े रहना और गरीब मजदूर असहाय परिवार को हर सम्भव मदद करना रही ।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 19:15:24
SSY: अगर आपके घर में एक छोटी बिटिया है और आप उसकी शिक्षा या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List