शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट को मिला बल, बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए
On
नई दिल्ली, 6 सितंबर: शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का निरन्तर विस्तार होता चला जा रहा हॅै आज भी यमुनापार क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और पार्टी के मुखिया सरदार हरमीत सिंह कालका की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली कमेटी के पूर्व सदस्य सरदार मनजीत सिंह औलख के प्रयासों से पार्टी में शामिल हुए इन युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए सरदार कालका ने कहा कि संगतों की सेवा ही हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए हम पार्टी का स्वरूप केवल धार्मिक रखे हुए हैं और इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि गुरु घरों की सेवा के साथ-साथ हम स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी संगतों की बड़ी सेवा कर रहे हैं और गुरुद्वारा बंगला साहिब में एमआरआई सेंटर से लेकर बाला साहिब अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस सेवा जैसी सुविधाएं संगतों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसका संगतों ने बड़ा लाभ उठाया है।
सरदार कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का बहुत पुराना इतिहास है और यह 100 साल से अधिक पुरानी पार्टी है जिसने हमेशा पंथ की उन्नति के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हम इस नाम से दिल्ली राज्य को इसलिए जोड़े हुए हैं क्योंकि यह पार्टी अब दिल्ली से संचालित हो रही है, क्योंकि वर्तमान समय के मुख्य प्रबंधक अपने लक्ष्य से भटक गए हैं।
सरदार कालका ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल और केवल संगत की सेवा करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हम दिन-रात एक करते हैं और संगतों का हमें इस काम में पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए हम हमेशा संगतों के ऋणी रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के दिल्ली इकाई के प्रधान एम पी एस चड्ढा, दिल्ली कमेटी सदस्य भूपिंदर सिंह भुल्लर, परविंदर सिंह लक्की, सुखबीर सिंह कालड़ा, अमरजीत सिंह पिंकी भी मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List