सीएम योगी ने जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का किया लोकार्पण, बोले- रामायण काल के पहले बलिदानी थे गिद्ध राज जटायु
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बन रेंजर दिनेश कुमार चौरसिया सहित पांच बन अधिकारीयो को सीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
On
जिला ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी
गोरखपुर । मुख्यमंत्री, शुक्रवार को जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कैंपियरगंज के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान को बचाने के लिए गिद्ध राज रावण से भिड़ गए। मित्रता व नारी सम्मान कैसे किया जाता है, यह जटायु से सीखने की जरूरत है। यह अच्छा कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां इतने बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ है।
उसी क्रम में बन बिभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बन अधिकारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री, शुक्रवार को जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कैंपियरगंज के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान को बचाने के लिए गिद्ध राज रावण से भिड़ गए। मित्रता व नारी सम्मान कैसे किया जाता है, यह जटायु से सीखने की जरूरत है। यह अच्छा कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां इतने बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि हम नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में है। एम्स फर्टिलाइजर, चिड़ियाघर, रामगढ़ताल के साथ गोरखपुर भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से कहा जाएगा कि कैंपियरगंज में फारेस्ट्री से जुड़े कालेज की स्थापना करे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जटायु संरक्षण एवं केंद्र का पोस्टर भी रिलीज किया।
वन व पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गिद्ध दिवस की पूर्व संध्या पर जटायु प्रजनन और संरक्षण केंद्र का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने नई शुरुआत की है। जटायु का पहला उल्लेख रामायण में किया गया है। जटायु पर्यावरण के संरक्षक हैं। 20 साल पहले गिद्धों की संख्या अधिक थी। आठ प्रजाति के गिद्ध यूपी में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वन विभाग ने बडे पैमाने पर पौधारोपण किया। गोरखपुर चिड़ियाघर में और जानवर आ रहे हैं। दुनिया की छठी नाइट सफारी का काम लखनऊ में शीघ्र शुरू होने वाला है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले फारेस्ट रेंजर दिनेश चौरसिया को सीएम ने किया सम्मानित
गोरखपुर में जटायु संरक्षण प्रजनन प्रभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 बन प्रभाग अधिकारी को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए।
जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र गोरखपुर बन प्रभाग के गोरखपुर उत्तर प्रदेश के प्रति उत्कृष्ट एवं सराहनीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कर कमलो द्वारा फारेस्ट रेंजर दिनेश कुमार चौरसिया , श्रीमती अल्का दुबे , डॉ दुर्गेश नन्दन , श्री प्रकाश पटेल , मनोज कुमार पटेल ,मनोज कुमार को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया।
जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र गोरखपुर बन प्रभाग के गोरखपुर उत्तर प्रदेश के प्रति उत्कृष्ट एवं सराहनीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कर कमलो द्वारा फारेस्ट रेंजर दिनेश कुमार चौरसिया , श्रीमती अल्का दुबे , डॉ दुर्गेश नन्दन , श्री प्रकाश पटेल , मनोज कुमार पटेल ,मनोज कुमार को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया। कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, मेयर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, विमलेश पासवान, विपिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List