अमित यादव बने लोहिया वाहिनी के जिला सचिव

लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर 

अमित यादव बने लोहिया वाहिनी के जिला सचिव

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी अमित यादव को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिला सचिव मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी और लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति की है। समाजवादी पार्टी अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुसांगिक संगठनों में तेजतर्रार कार्यकर्ताओं का मनोनयन कर रही है। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के निवासी अमित यादव को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी में जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
 
श्री यादव ने कहा कि वह लोहिया वाहिनी के एक मजबूत सिपाही की तरह संगठन को विस्तार देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। अभियान चलाकर युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी और संगठन के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। मनोनयन पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, फहीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव, सपा नेता योगेश यादव, सुमित यादव, गौरव यादव, रमेश मौर्य, सुरेंद्र मौर्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel