2अगस्त को 65.6 मिली-मीटर वर्षा होने से धान रोपनी में आई तेजी
समय पर मानसूनी वर्षा होती रही तो खेती होगी अच्छी-किसान
On
पाकुड़िया/पाकुड़/झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखण्ड में 2 अगस्त को 65.6 एमएम मानसूनी वर्षा होने से किसानों के मलिन चेहरे की चमक बढ़ी है। पाकुड़िया प्रखण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश से कृषकों में प्रसन्नता दिख रही है। वर्षा से इन दिनों धान की रोपनी में तेजी आई है। धान रोपनी के संदर्भ में पूछने पर किसान पल्टन मुर्मू, निवारण मरांडी, कालीदास टुडू, रफाइल किस्कू, बुद्दिश्वर हेम्बरम, बुदिन सोरेन, सनातन हेम्बरम, सुरीन मुर्मू ने हर्षित मुद्रा में कहा कि फिलहाल खेतों में पानी है और धान के बीज भी तैयार हो चुके हैं जिससे किसान धान रोपनी में पूरी तरह से जुटे हैं।
किसानों ने बताया कि यदि इससे ज्यादा वर्षा होने से बाद भूमि में रोपनी की जाने में सुविधा होगी। कृषकों का मानना है कि फिलहाल उपरी जमीन में सब खेतों में जल नहीं भरा है। इन दिनों नीचली व मध्यम ऊंची खेतों में पानी है तथा धान की रोपनी में तेजी है। किसानों ने कहा, समय-समय पर अच्छी वर्षा होने से सम्भावना है कि इस साल धान की रोपनी पिछले साल से अच्छी हो सकती है। यदि बारिश भरपूर होगी तो नदी, सिंचाई कूप एवम तालाबों में पानी भरेगा और रब्बी फसलों व सब्जियों की खेती अच्छी हो सकती है।
बहरहाल, इन दिनों धान रोपनी के कामों में तेजी से किसानों एवम श्रमिको में हर्ष है। मिली जानकारी के मुताबिक धान रोपनी में तेजी आने से मजदूरों की डिमांड बढ़ने से मजदूरी भी बढ़ी है। बताते चलें कि 22 मई से 5 अगस्त तक पाकुड़िया में 277.75 मिली-मीटर वर्षापात दर्ज की गयी है जिसमें 65.6 एमएम मानसूनी वर्षा 2अगस्त को हुई है जिससे धान रोपनी के कामों में तेजी आई है। वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती दिख रही है वहीं बारिश से प्राकृतिक सौंदर्य में भारी वृद्धि हुई है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List