केेन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2024 का बजट विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है।
On
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2024 को लेकर जनसमर्थन के लिए आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर ने कहा कि बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी-एसटी को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का बजट है।
बताते चले की बस्ती में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ केन्द्रीय बजट पर प्रेस वार्ता किया। उसके बाद भाजपा कार्यालय पहुँच कर प्रस्तावित केन्द्रीय बजट पर गोष्ठी को सम्बोधित किया। 253 लोगो ने बजट अभिनन्दन प्रस्ताव पर सहमती व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, राजेंद्र गौड़, चन्द्र शेखर मुन्ना, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, शिव पूजन राजभर ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किये।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नये अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी। यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है। बजट जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ पेश किया गया। उत्तर प्रदेश को इस बजट में 2.44 लाख करोड़ रुपए की धनराशि मिली है। यह धनराशि प्रदेश के हर वर्ग के विकास में खर्च की जाएगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग स्थापित करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इसका कारण केंद्र और राज्य सरकार का समन्वय और बेहतर कानून व्यवस्था का वातावरण है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List