राजभवन लखनऊ में राज्यपाल के हाथों यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता होंगे सम्मानित...
रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे जाएंगे यूथ आइकॉन प्रवीण...
On
अंबेडकरनगर के हिस्से में एक और अध्याय जोड़ेंगे, प्रवीण गुप्ता...
अम्बेडकरनगर। जनपद के युवा समाजसेवी प्रवीण गुप्ता का नाम जिले के अध्याय में उत्कृष्ट कार्यों से जुड़ता जा रहा हैं। बिना किसी लाइम लाइट के निरन्तर सामाजिक उन्नयन के लिए प्रयासरत युवा प्रवीण कुमार गुप्ता को 16 जुलाई 2024 को राजभवन लखनऊ में रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर को सक्रिय करने और किए गए अवैतनिक निःस्वार्थ सेवा के लिए रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान 'उत्कृष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किए जाने का निर्णय चयन समिति द्वारा किया गया है।
बताते चलें कि सामाजिक क्षेत्र में जनपद के इतिहास में युवा प्रवीण गुप्ता ने इससे पूर्व कई बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गर्व का अवसर प्रदान किया है। वर्ष 2017 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा प्रतिनिधि नामित होकर श्रीलंका में देश का भी प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2020 में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जनपद का 'यूथ आइकॉन' चयनित होकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2021 में अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सर्वोच्च सम्मान 'विवेकानन्द यूथ अवार्ड-व्यक्तिगत' से उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया हैं।
यह अवार्ड पूरे अयोध्या मंडल में पहली बार किसी को प्राप्त हुआ था। वर्ष 2022 में युवा कल्याण विभाग के दिशा निर्देशन और युवा प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में संचालित युवक मंगल दल को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 'संस्थागत विवेकानन्द यूथ अवार्ड' से उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया। यह पदक पूरे उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों को प्राप्त हो रहा है, जिसमें 15 जिलाधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है, मात्र 06 लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर इस पदक के लिए योग्य पाया गया है। गौरतलब है कि यह पदक जनपद में पहली बार किसी को प्राप्त हो रहा है। इनके इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी, रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. एम.एच. सिद्दीकी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List