ग्रामीण को नि:शुल्क बांटे गए 1000 फलदार पौध, पुनीत फाउंडेशन ने वितरण
On
मिल्कीपुर, अयोध्या। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पुनीत फाउंडेशन काम कर रहा हैं। फाउंडेशन ने आधा दर्जन ग्राम पंचायत में हरियाली लाने की पहल की ओर बढ रहा है। फाउंडेशन अब तक हजारों लोगों को निःशुल्क फलदार पौधे उपलब्ध करा रहा हैं। फलदार पौधे वितरण करने का सिलसिला पर्यावरण दिवस के दिन से शुरू हुआ है और अब तक हजारों फलदार पौधे का वितरण किया जा चुका है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। लोगों के बीच नि:शुल्क फलदार पौधे का वितरण किया जा रहा है। खासकर स्कूली बच्चे पौधे लगाने को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। मिल्कीपुर विकासखंड के सिधौना पूरब गांव पारा धमथुवा,खुदरा समेत आधा दर्जन गांवों में फलदार पौधे में अमरूद, आम, जामुन, पीपल, बरगद, कदम सहित कई प्रकार के पौधे नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ों मत पौधा की केवल निगरानी करें। धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। जो वृक्षारोपण शुभकार्यों के दौरान होते हैं, जीवन में यादगार भी रहते हैं।
शिक्षक अभिनव सिंह राजपूत ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने में प्रकृति से सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। जिस तरीके से लोग अपने बच्चों की सेवा कर उन्हें आगे बढ़ाते हैं, वृक्ष रोपित करने के 3 वर्षों तक वर्षों की सेवा करने से उनसे हम अधिक लाभ ले सकते हैं।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List