विधवा माताओं एवम बहनों को सहयोग, सहानुभूति और उचित सम्मान की जरूरत है      

विधवा माताओं एवम बहनों को सहयोग, सहानुभूति और उचित सम्मान की जरूरत है      

चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:-   दुनिया भर में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति को असमय खो देती हैं. अपने पति की मौत का विनाशकारी नुकसान उनके बुनियादी अधिकारों और सम्मान के लिए एक लंबी लड़ाई के रूप में तब्दील हो जाती है.उक्त बातें आज विश्व विधवा दिवस के अवसर पर विधवाओं के तकलीफों को लोगों के बीच उजागर करने के एक छोटा सा प्रयास के रूप में ग्राम पंचायत झापा की पुर्व मुखिया पूर्णिमा देवी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है, उन्होंने कहा कि इसी समस्या को लोगों के बीच ले जाने के उद्देश्य सेअंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस हर साल 23 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। हाल के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में लगभग 2580 लाख विधवाएं हैं। 
 
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 5.6 करोड़ विधवाएं थीं. 2001 से 2011 के दशक में 89.71 लाख महिलाएं विधवाएं बढ़ी थी. अनुमान है यह 2011 से 2024 तक करीबन एक करोड़ के करीब विधवाएं जुड़ गईं होंगी.श्री मति देवी ने बताया कि लगभग 10 में से एक विधवा अत्यधिक गरीबी में रहती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि कई विधवाओं के पास काम सहित ऋण या अन्य आर्थिक संसाधनों तक पहुंच नहीं  हो पाती है. अतीत के अनुभव से पता चलता है कि विधवाओं को अक्सर विरासत के अधिकारों से वंचित किया जाता है. पति की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति हड़प ली जाती है. उन्हें बीमारी के 'वाहक' के रूप में अत्यधिक कलंक और भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है। 
 
दुनिया भर में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में वृद्धावस्था पेंशन तक पहुंच की संभावना बहुत कम है,इस दौरान विधवा अगर बीमार हो जाए तो स्वास्थ्य सेवा का खर्च उठाना मुश्किल पड़ जाता है,अपने बच्चों को भरण पोषण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,अकेली माताओं वाले परिवारों और अकेली वृद्ध महिलाओ के पहले से ही गरीबी के प्रति संवेदनशील होने के कारण यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसपर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, उन्हे हर तरह से सहयोग की जरूरत है, और उन्हे उचित सम्मान देने की भी जरूरत है,विश्व विधवा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत झापा की पुर्व मुखिया पूर्णिमा देवी ने उन सभी विधवा माताएं बहनें प्रति सहानुभूति प्रकट  की है और  आम जनमानस से निवेदन किया  है कि विधवा माताओं बहनों को हर संभव मदद की जाए। 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel