विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस 

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस 

लालगंज (रायबरेली)।
 
कस्बे के नई बाजार सूदन खेड़ा मोहल्ला निवासिनी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोग लोगों के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में किस दर्ज कर लिया। मोहल्ला निवासिनी आराधना वर्मा ने बताया कि उसका विवाह 2022 में 15 जून को कानपुर के फेटलगंज निवासी संदीप वर्मा के साथ हुआ था। उसका पति पुलिस विभाग में कार्यरत है।
 
शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुरालीजनों का उसके प्रति व्यवहार ठीक रहा। लेकिन दोबारा लौट कर ससुराल जाने पर उसका पति व सास आशा वर्मा, ससुर प्रकाश चंद्र, जेठ प्रदीप व जेठानी हर्षिता ने कम दहेज लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पिछले वर्ष पांच नवंबर को वह अपने माता पिता के साथ मायके चली आई। जहां उसने एक पुत्री का जन्म दिया। बताया कि वह अपने सर से ससुरालीजनों के इस व्यवहार से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।