तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, आधा दर्जन घायल
घायलों को ऐहार प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने निजी वाहन से पहुंचाया सरकारी अस्पताल
On
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर बुधवार की सुबह बाल्हेमऊ नहर पुलिया के निकट तेज रफ्तार बेकाबू डंपर की टक्कर से सवारियों से भरा एक ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें सवार छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। पूरे दौलत सिंह मजरे दतौली निवासी संदीप अपने ई-रिक्शा में कस्बे से सवारियां भरकर रायबरेली की ओर जा रहा था। बताया कि जैसे ही उसने बाल्हेमऊ ऐहार के निकट सड़क के किनारे सवारियां उतारने के लिए अपना ई-रिक्शा रोका सामने से आ रहे थे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे उसमें सवार मुराईबाग डलमऊ निवासिनी सगी बहने सुरक्षा व साक्षी, सोनम मौर्य व अंजू जबकि सलेमपुर निवासिनी रेखा व उसका पांच वर्षीय बेटा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐहार के प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने अपने निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायलों में दो लोगों को जिला अस्पताल में जांच करने की सलाह दी गई है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग दो साल बाद आप नेता सत्येंद्र जैन को जमानत।
19 Oct 2024 16:52:51
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत...
अंतर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने 17 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा
21 Oct 2024 17:31:10
International Desk श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया...
Comment List