गोमती नदी में नहाते वक्त दो किशोर डूबे, हुई मौत पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सौंपा
On
मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ गोमती नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। साथी दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सकें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 24 घंटे के भीतर नदी से शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी देवगांव थाना कुमारगंज क्षेत्र के रानीपुर पूरे सहतेमऊ गांव निवासी 12 वर्षीय इकरार पुत्र आशु और 13 वर्षीय सैफ पुत्र वसीम अली मंगलवार की दोपहर गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर बह रही गोमती नदी में नहाने चले गए थे। स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे डूब गए ।
शाम 3:00 तक जब दोनों किशोर गांव नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करते हुए गोमती नदी बाबा घाट पर पहुंचे तो देख की कपड़ा दोनों लोगों का रखा हुआ है आवाज लगाई कहीं पर कोई आवाज नहीं आई इसके बाद प्रेजेंट रोटी भी लगाते हुए घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी कांस्टेबल मनोज यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद स्थानीय गोताखोरों को खोज के लिए नदी में उतारा लेकिन देर रात तक रेस्क्यू चला रहा कोई शव बराबर नहीं हुआ। गोताखोरों को आज घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर दोनों किशोर का शव बरामद हुआ। शव बाहर निकालकर लाया गया तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद पटेल कांस्टेबल मनोज यादव, विजय गुप्ता, दीपक कुमार ने न शवों को कब्जे में विधि कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों की माने तो दोनों किशोरी के साथ अन्य किशोर भी गांव के नदी में नहाने गए थे। लेकिन अब कोई किशोर घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना के बाद डरे समय किशोर गांव भाग गए थे। कुछ लोगों ने कई किशोर को नदी की ओर जाते देखा था।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List