छः घर जलकर राख, शार्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

छः घर जलकर राख, शार्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

अम्बेडकरनगर। जनपद के अहिरौली थाना इलाके के अचकवा टीकमपारा के बनराजा बस्ती में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग जाने से आधा दर्जन लोगों की घर गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच। लोगों की सूचना पर पंहुची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया।सूचना के अनुसार अहिरौली थाना इलाके के अचकवा टीकमपारा बनराजा बस्ती में आज शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई।
 
आग ने धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप ले लिया और उमेश, राकेश, संतराम, राजित राम, वीरेंद्र सहित आधा दर्जन लोगों की घर गृहस्थी जल कर राख हो गई। आग लगता देख आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। वो लोग आग को बुझाने लगे। ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।सूचना पर पंहुची फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया। अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आग लगने से करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि आग से पीड़ित ग्रामीणों को शासन से जो सहायता मिलती है, उसे दिलाया जाएगा।
 
 
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024