बिठूर के गांव में नाबालिग से दुष्कर्म 

अभियुक्तों ने खेत में गई नाबालिग के मुंह में कपड़ा बांध कर किया दुष्कर्म, पुलिस की टीमें पकड़ने में जुटीं 

बिठूर के गांव में नाबालिग से दुष्कर्म 

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव में खेत में गई एक नाबालिग बालिका के साथ उसी गांव के दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इन अभियुक्तों द्वारा पीड़िता के मुंह में कपड़ा बांध कर दुष्कर्म किया गया है। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पीड़िता के परिवार द्वारा थाना बिठूर पर दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है व पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर लगातार प्रयास किये जा रहे है, शीघ्र ही गिरफ्तारी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024