प्रेस वार्ता कर भाजपा नेताओं ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना
On
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्ट्राचारियों को बचाने के लिए इंडी गठबंधन के भ्रष्ट्राचार की भाईचारा की रैली के जवाब में भाजपा राष्ट्र से लेकर जनपदों तक प्रेस वार्ता कर विपक्षी दलों के रैली का जवाब दे रही है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी अपने परिवार को भ्रष्ट्राचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
मोदी की गारंटी है कि जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।भ्रष्ट्राचारी यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्ट्राचार पर चर्चा भी न हो। पदमसेन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 10 वर्षों की चहुमुखी विकास के कार्य को लेकर चुनाव में उतरी है।मोदी ने भारत को विश्व के विकसित राष्ट्र में शामिल कराने का लक्ष्य लिया है।विपक्षी दल दल चाहते हैं कि उनके भ्रष्ट्राचार पर कोई कार्यवाही न हो यह विपक्षी गठबंधन जन बंधन नहीं है यह ठग बंधन है।
आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह रैली हो रही है।कांग्रेस कहती है कि यह पूरे गठबंधन की रैली है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि विपक्ष की दिल्ली में हुई रैली भ्रष्ट्राचारियों को बचाने की रैली थी।विपक्षी दलों की दिल्ली में इंडी वर्सेज ईडी की रैली थी।देश के भ्रष्ट्राचारियों को बचाने के लिए इंडी के नेता रामलीला मैदान में जुटे थे। विपक्षी दलों के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है।
इंडी की घमंडिया गठबंधन का काम है जितना हो सके लूटो,हर दिन नया झूठ बोलो,मोदी को गाली दो,देश को बदनाम करो,हिंदू धर्म को गाली दो,जनता को गुमराह कर देश के लोक तंत्र पर खतरा बताओ यह विपक्षी दलों की नीति और नीयत है।विपक्षी दलों के नेता देश तोड़ने की बात करते हैं उन पर ऐक्शन लेने के बजाय उन्हें लोक सभा का टिकट देकर सम्मानित किया जाता है।भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में बंद विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,हेमंत सोरेन,मंत्री सत्येंद्र जैन,मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List