प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में लोकार्पण का न्यू दाऊद खां स्टेशन पर किया सजीव प्रसारण

अहमदाबाद से 85000 करोड़ की 6000 से अधिक रेल परियोजनाओं, वंदे भारत ट्रेन, रेल सेवाओं में विस्तार एवं अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में लोकार्पण का न्यू दाऊद खां स्टेशन पर किया सजीव प्रसारण

स्वतंत्र प्रभात 
धर्मेन्द्र राघव
अलीगढ़,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को अहमदाबाद से 85000 करोड़ की 6000 से अधिक रेल परियोजनाओं, वंदे भारत ट्रेन, रेल सेवाओं में विस्तार एवं अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। अहमदाबाद में आयोजित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का न्यू दाऊद खां जंक्शन पर एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के लिए हो रहे नवनिर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है।

हर क्षेत्र में नई-नई परियोजनाएं आरंभ की जा रही हैं। वर्ष 2024 के आरंभ के 75 दिनों में 11 लाख करोड़ की परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो चुका है। विगत 10 से 12 दिनों में 7 लाख करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। आज 85000 करोड़ की 6000 से अधिक विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रहित में विकास की गति को कम नहीं होने दे रहे हैं। भारत एक नौजवान देश है। यहाँ बहुत सारे युवा रहते हैं। आज हो रहा लोकार्पण वर्तमान युग की संपन्नता और शिलान्यास युवाओं के उज्जवल भविष्य की गारंटी लेकर आया है।

भारत सरकार की धनराशि से रेलवे के विकास को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस बार आयोजित होने वाले कुंभ मेले का श्रद्धालुओं को इसका अवश्य ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल को लगातार आधुनिक बनाते हुए देश के कोने-कोने को आपस मे जोड़ा जा रहा है। मानव रहित फाटकों को समाप्त किया जा रहा है, रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मेड इन इंडिया का इकोसिस्टम बन रहा है। भारत में तैयार प्रोडक्ट्स विदेश में जा रहे हैं। रेलवे में हो रहे ये प्रयास और कायाकल्प नए निवेश एवं नए रोजगार की गारंटी दे रहे हैं। यह विकास कार्य सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने का मिशन हैं।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाला फ्रेट कॉरिडोर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सरकार के प्रयासों से मालगाड़ी की स्पीड दो गुना हो गई है। अब अधिक स्पीड से अधिक सामान का आवागमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज के उद्घाटन से मिली विकास परियोजनाओं का प्रभाव सीधे तौर पर माल ढुलाई पर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे विरासत, विकास और आस्था से जुड़े कार्यों को भी साकार कर रही है। श्री राम भक्तों को अयोध्या तक ले जाया जा रहा है। भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर यूं ही तेजी के साथ आगे बढ़ती रहेगी, यह मोदी की गारंटी है।


इससे पूर्व न्यू दाऊद खां जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की गई। समारोह में लखनऊ से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ जी भी वर्चुअली माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ठा0 हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, ठा0 शल्यराज सिंह, राधेश्याम सिंह, ग्राम प्रधान सत्येंद्र, अमन गुप्ता, अनिल तोमर, सुरेश कुमार, सोनू ठाकुर, अमित कुमार, आसपास ग्रामों के प्रधान व बीडीसी एवं चेयरमैन मडराक, डीडीएफसीआईएल के संयुक्त महाप्रबंधक नरेश कुमार, परियोजना प्रबंधक मनुज कुमार सारस्वत, वरिष्ठ प्रबंधक आशुतोष गर्ग, सहायक परियोजना प्रबंधक सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता पंकज कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता आलोक केसरवानी, स्टेशन अधीक्षक मडराक घनश्याम मीना और भारतीय रेल परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel