दहेज के उत्पीड़न व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए रंगीन चौपाल की पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

दहेज के उत्पीड़न व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए रंगीन चौपाल की पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

शाहजहांपुर महानगर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित मोहल्ला रंगीन चौपाल की रहने वाली राबिया पुत्री इरफान हुसैन ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी बीते वर्ष 16 फरवरी को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार मोहल्ला जलालनगर ऊंची मस्जिद के पास रहने वाले डॉ रईस उद्दीन पुत्र स्वर्गीय शहाबुद्दीन के साथ मेरे पिता ने लगभग 40 लख रुपए खर्च कर की थी।
 
लेकिन ससुराल वाले इसे संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में 10 लख रुपए एक बड़ी चार पहिया की गाड़ी की डिमांड करने लगे। जब ससुराल वालों की इस मांग को पूरा करने में हमारे परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो वह लोग मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने दिए गए पत्र में पति पर कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर उसके मायके आकर पिता भाई और अन्य परिवार जनों पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है। वीरता ने एसपी अशोक मीना से रिपोर्ट दर्ज करवाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024