दुष्कर्म के आरोपी का दुस्साहस: जमानत पर छूटे युवक ने घर में घुसकर युवती से की शर्मनाक करतूत
On
स्वतंत्र प्रभात
पीलीभीत जमानत पर जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फिर शर्मनाक करतूत की। वह गांव में एक युवती के घर में घुस गया। उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवती को पीटा। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीलीभीत के न्यूरिया इलाके में एक महीने पूर्व जेल से छूटकर आने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने दूसरी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 24 जनवरी को शाम पांच बजे वह व उसके परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। उसकी पुत्री घर में अकेली थी। गांव का युवक नीरज कुमार एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। एक माह पूर्व वह जमानत पर छूटकर आया था।
डंडे से किया पेट पर प्रहार
उसकी पुत्री को अकेला देख नीरज घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म की नियत से छेड़खानी शुरू कर दी। जब पुत्री ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसकी पुत्री के पेट पर डंडे से प्रहार किया। जिससे उसके अंदरुनी चोटें भी आईं।
आरोपी दरवाजे से भागने का प्रयास कर रहा था। तभी युवती का पिता पहुंच गया। आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत न्यूरिया थाने में की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 16:24:53
Vande Bharat Sleeper Train: देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात आगामी दिनों में मिलने वाली है। तेजस जैसी...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List