पडरौना : दो भाईयों में जंग चार महिला सहित दस घायल एक महिला की स्थित नाजुक
On
कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चैती मुसहरी में मेड़ काटने को लेकर दो भाईयों में जमकर डंडे और लाठिया बरसी जिसमें नौ लोग घायल हो गए, सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है,जिसमे गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चैती मुसहरी टोला जगजीवन नगर आज गुरुवार दोपहर में सुकई प्रसाद अपने खेत का मेड़ दड़ेर झाड़ काट रहे थे, तभी उनका सगा भाई बुद्धु मेड़ काटने झाड़ने से मना किया तो दोनों में विवाद इतनी बढ़ गयी कि विवाद सुनकर दोनों परिवार के महिलाएं युवा दंडा लाठी लेकर पहुँच गए और विवाद देखकर सुलझाने के बजाय मामला मारपीट में बदल गया। जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुसुमी देवी ऋषिकेश जसोदा देवी बेचनी, कन्हैया बुद्ध प्रसाद अमरजीत मनोज सरोज कोशिल्या देवी सहित दोनों तरफ से दस लोग गंभीर रूप से घायल हों गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया इसके बाद सभी को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया, वहा के डॉक्टरों ने एक महिला की स्थित नाजुक देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है, जहा पर महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Tags: कुशीनगर
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List