कुशीनगर : जल जीवन मिशन की ओर से "जल ज्ञान यात्रा" का हुआ आयोजन

कुशीनगर : जल जीवन मिशन की ओर से

कुशीनगर। जिले के मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, के साथ परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण जगदीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य द्वारा आज विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा को रवाना किया।
 
विभिन्न सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से पहुंचे छात्र छात्राओं  को सबसे पहले परसौनी कलां स्थित जल निगम (ग्रामीण) की प्रयोगशाला ले जाया गया, जहां उनको जल नमूनों की जांच करके दिखाई गई। स्कूली बच्चों ने भी अपने हाथों से पानी गुणवत्ता की जांच की। उनके लिए यह अनुभव एकदम नया रहा जिसे करने हेतु काफी उत्साहित दिखे। स्कूली बच्चों को विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरासी में पेयजल योजना और हर घर जल गांव का भ्रमण कराया गया। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों की मदद से दी गई। बच्चों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल संचयन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
 
जल जागरूकता के लिए निकाली गई यह यात्रा स्कूली बच्चों के लिए यादगार रही। उन्होंने यहां पानी की कीमत को समझा और जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली। राज्य सरकार की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा में भाग लेने वाले 10 विभिन्न सरकारी विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों को पेयजल परियोजनाओं का भ्रमण कराने के साथ जल जांच की प्रक्रिया दिखाई गई। उन्हें भूजल उपचार, ग्रे वाटर का उपचार और अन्य संबंधित मुद्दों की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान उन्हें जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों की मदद से दी गई। बच्चों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल संचयन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024