विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अन्तर्गत विशेष अभियान  25 व  26 नवम्बर को

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अन्तर्गत विशेष अभियान  25 व  26 नवम्बर को

 
फिरोजाबाद-
 
 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का कार्यक्रम दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक चलेगा जिसमें मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में परिवर्धन/अपमार्जन / संशोधन करा सकते हैं।
 
इसके अतिरिक्त दिनांक 25 नवम्बर, 2023 (शनिवार) तथा दिनांक 26 नवम्बर, 2023 (रविवार) को समस्त बी०एल०ओ० अपने-अपने मतदेय स्थल पर प्रातः 10:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। जिनकी उम्र दिनांक 01. 01.2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपना नाम मतदाता सूची में फार्म-6 भरकर सम्मिलित करा सकते हैं तथा जिनको अपने मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार का संशोधन कराना है
 
वह भी अपने मतदान केन्द्र पर सम्बन्धित बी०एल०ओ० द्वारा फार्म-8 भरकर करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अपना फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 https://voters.eci.gov.in पर लॉगिन करके ऑनलाइन कर सकते हैं। आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम देखने के लिए निम्न प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी हैं।
 
1. वेब साइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roll बटन पर क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि की जा सकती है।
 
2. मतदाता https://electoralsearch.in एवं https://voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
 
3. अपने मोबाइल में Voter Help Line app डाउनलोड करके भी उक्त सेवायें प्राप्त की जा सकती है। 4. मतदाताओं को ऑनलाइन पंजीकरण करने में सुविधा हो इस हेतु CEO UP Website, Voter Helpline
 
App & Voters.eci.gov.in का QR Code निम्न प्रकार है जो स्केन कर आवश्यकतानुसार प्रयोग किया जा सकता है।
 
QR code for CEO UP Website
QR Code For Voter Helpline App
QR Code for https//voters.eci.gov.in

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024