डीएम व एसपी ने किया बथुआ नदी के छठ घाट का निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा का निर्देश
रूद्रपुर, देवरिया। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मातहतों के साथ उपनगर स्थित सबसे बड़े छठ घाट का गहन निरीक्षण किया और नपं अध्यक्ष सुधा निगम, अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, एसडीम रत्नेश त्रिपाठी व सीओ अंशुमन श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिस किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे। संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने आए जिलाधिकारी अपने दल बल के साथ बथुआ नदी के छठ घाट पर पहुंचे। बता दें कि इस छठ घाट पर व्रती महिलाओं का हुजूम उमड़ता है। जहां प्रकाश व सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाती है। हालांकि चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल लाल निगम ने अपने कर्मचारियों व सभासदों के सहयोग से रिवर फ्रंट पर विशेष इंतजार करवाए हैं, किंतु फिर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से होमवर्क आवश्यक है। उक्त छठ घाट पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा बाहरी फोर्स व पीएसी की भी तैनाती की जाती है। प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है। नगर पंचायत ने उपनगर स्थित सभी छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए जिम्मेदारों को लगाया है। निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव,राम विनोद शुक्ला, अयूब खान सहित विजय यादव,अजय जायसवाल, सज्जाद अली, अंकित मणि त्रिपाठी, सुशील निगम, रामप्रवेश भारती सहित तमाम सभासद मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List