ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार, दो युवक गंभीर! रूप से घायल
On
प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज पुलिस बूथ के पास ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही बाइक अचानक ट्रॉली में घुस गई। बाइक पर सवार इंटरमीडिएट के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर कुंडा निवासी रुद्रराज यादव (18) पुत्र अनिल कुमार यादव और मोसिम (18) पुत्र गुलफाम प्रयाग पब्लिक स्कूल झरहा लालगोपालगंज में इंटरमीडिएट के छात्र थे। बुधवार को दोपहर दोनों पल्सर पर सवार होकर स्कूल से घर लौट थे। इनके आगे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी।
बाइक सवारों ने कई बार ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दोनों छात्रों को सिर में गंभीर चोटे आईं और वह असंतुलित होकर गिर पड़े ग्रामीणों ने आनन फानन दोनों स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोटे देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार केब बाद दोनों को प्रयागराज रेफर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने के
बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। दूसरी तरफ लालगोपालगंज इलाके के ही लखनऊ रोड पर कठौआ पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन दोनों को भी प्रयागराज रेफर किया गया है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
16 Dec 2025
16 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 11:55:46
Payal Gaming Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में एक बार फिर हलचल मची हुई है। पहले Viral...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List