सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण, प्रशासन बेखबर

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण, प्रशासन बेखबर

 

तहसील प्रशासन की मिलीभगत से  बन रहा मकान

 

अंबेडकरनगर।लेखपाल व कानूनगो की मनमानी से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बरकार है। आरोप है कि राजस्व टीम पैमाइश रिपोर्ट देने में हीलाहवाली कर रही है। प्रशासन की शिथिलता के चलते भू-माफिया सक्रिय हैं। टांडा तहसील क्षेत्र के नरायनपुर में बंजर की भूमि पर गांव के राधेश्याम कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनाया जा रहा है। आरोप यह भी है लेखपाल संतराम व कानूनगो रामनरायन के संरक्षण में मकान बन रहा है। गांव के किनारे ग्रामसभा के गाटा संख्या 109 करीब 9 विस्वा भूमि गरीब मजदूर के लिए सरकार ने संरक्षित किया है।

शार्ट सर्किट से लकड़ी लदी डीसीएम बनी आग का गोला Read More शार्ट सर्किट से लकड़ी लदी डीसीएम बनी आग का गोला

हालांकि चकबंदी के बाद से भूमि किसी को आवंटित नहीं किया गया है। राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं उपजिलाधिकारी समेत राजस्व कर्मी गोलमोल जवाब दे रहे है। शिकायत करने पर पुलिस दिखावे के लिए अवैध निर्माण रोकने के बजाय वापस लौट जाती है। एसडीएम को पत्र लिखकर गांव के योगेंद्र प्रसाद ने शिकायत भी की है। तहसीलदार टीम के साथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण के दौरान पैमाइश कराया ,लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो की मनमानी इस कदर हावी है कि पैमाइश सरहद से करने के बजाय दूसरे छोर से कर आख्या रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। तहसीलदार विनय कुमार से संपर्क किया गया, लेकिन गोलमोल जवाब देते नजर आए।

बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान Read More बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel