करियातपुर में 1 अक्टूबर को शौर्य जागरण यात्रा, 4000 से अधिक सनातनियों को एकजुट होने का लक्ष्य

करियातपुर में 1 अक्टूबर को शौर्य जागरण यात्रा, 4000 से अधिक सनातनियों को एकजुट होने का लक्ष्य

करियातपुर में 1 अक्टूबर को शौर्य जागरण यात्रा, 4000 से अधिक सनातनियों को एकजुट होने का लक्ष्य

करियातपुर पंचायत में शौर्य जागरण यात्रा को लेकर हुई बैठक कई दिशा निर्देश पर हुई चर्चा

स्वतंत्र प्रभात : बरही : धनंजय कुमार 

बरही प्रखंड के अंतर्गत करियातपुर पंचायत में शौर्य जागरण यात्रा हेतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बैठक प्रातः 8:00 बजे करियातपुर पंचायत भवन में हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार वा संचालन प्रखंड सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी एवं संतोष प्रजापति ने किया। बैठक में आगामी 1 अक्टूबर को शौर्य जागरण यात्रा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया जिसमे लगभग  4000 से उपर हिंदू जन मानस की भीड़ जुटने की बात कही गई। जिसमे शौर्य जागरण रथ यात्रा का समय सीमा तय किया गया 1अक्टूबर 2023 स्थान दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रात: 6:00 बजे से प्रात: 9:00 बजे तक शौर्य जागरण यात्रा  निकाला जाएगा। वहीं विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि यह हम लोगों के सौभाग्य की बात है की रामलला का शौर्य जागरण रथ यात्रा का आयोजन करियातपुर की धरती पर होने जा रहा है। साथ ही साथ रांची स्थित धुर्वा के जगरनाथ मैदान में 8 अक्टूबर को हिंदू महा सम्मेलन पर भी कई दिशा निर्देश दिए। विहिप प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, प्रखंड सह मंत्री पिंटू चंद्रवशी, प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन केशरी उपस्थित रहे। इस बैठक में 16 गांव के लोग सम्मलित हुए जिसमे में धनवार मुखिया राजेंद्र कुशवाहा, करियतपुर मुखिया मनोज कुमार, सुरेश प्रसाद, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन केशरी मिलन प्रमुख मुन्ना सोनी, संतोष प्रजापति, सागर चंद्रवंशी, कमलेश कुशवाहा, धर्मेद्र प्रजापति, मनोज सिंह, प्रदीप कुशवाहा, झमन साव, नंदलाल प्रसाद, तोखन प्रजापति, संजीत सोनी, अभय सोनी, अर्जुन पंडित, संतोष केशरी, कुलदीप वर्मा, महेंद्र रविदास, कैलाश केशरी, राजकुमार रविदास, प्रकाश साव, ब्रह्मदेव यादव, पवन केशरी, मनोज यादव, अमित चंद्रवशी, रवि ठाकुर, कृष्णा भुइयां, उपेंद्र भगत, अनुज पांडे, नौलेश पासवान, रिंकू साव, राजेश यादव, दिनेश राणा, विजय राणा आदि लोग शामिल हुए।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel