शिवगढ़ थाने में किसान नेता पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने पर किसानों में आक्रोश
लंभुआ पुरानी तहसील परिसर में पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास तक निकालेंगे पदयात्रा
लंभुआ। सुल्तानपुर
प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार उर्फ सूरज सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शिवगढ़ थाने में हमारे संगठन के तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। जब किसान समस्याओं की निस्तारण की बात करते हैं तो पुलिस द्वारा उन्हें डराया धमकाया जाता है तथा फोन पर कार्रवाई करने की धमकी दी जाती है।
इसके बाद शिवगढ़ थाने में तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया, जो फर्जी एवं निराधार है। पुलिस कहती है कि उनके पास कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ सबूत के रूप में ऑडियो है। लेकिन मांगने के बावजूद पुलिस ऑडियो उपलब्ध नहीं करा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकार का खुलेआम गला घोटा जा रहा है।
इसलिए हम सब ने निर्णय लिया है कि 21 सितंबर को लंभुआ से किसान पगयात्रा मुख्यमंत्री आवास तक निकाली जाएगी और मुख्यमंत्री दरबार में ही पुलिसिया उत्पीड़न की आवाज उठाई जाएगी। मौके पर जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव रामदयाल यादव, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सत्यनारायण, अरुण, कौशलेंद्र यादव, मीरा देवी, शाहिद अली आदि किसान मौजूद थे

Comment List