
पति-पत्नी में हुआ विवाद,आक्रोशित पत्नी गैस सिलेंडर से घर में लगाई आग,
पत्नी को बचाने गया पति झुलसा, महिला की हालत गम्भीर
ब्युरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी
गोरखपुर -खजनी
नगर पंचायत उनवल क्षेत्र में पति पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि आपा खोई पत्नी ने खुद ही अपने घर में गैस सिलेंडर खोलकर को आग लगा दी। जलता देख आग बुझाने की कोशिश में पति भी झुलस गया।
गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र उनवल।नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी सुमन तिवारी की पत्नी उम्र 26 वर्ष जो दो बेटियों की मां है , जहां पति से किसी बात पर नाराज़ होकर साम 6 बजे के लगभग गैस सिलेंडर से आग लगा लिया।
जब पत्नी जलने लगी तो पति सुमन उसे बुझाने हेतु गया और पत्नी ने गुस्से में आकर पति को कस के पकड़ लिया। जिससे पति भी बुरी तरह से झुलस गया स्थिति गम्भीर देख 108 नम्बर से उन दोनों को जिला अस्पताल उसकी सास और जेठ सुनील तिवारी लेकर गए, स्थानीय लोगो ने बताया कि पत्नी की हालत गम्भीर है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि पत्नी का मईका सिद्धार्थ नगर जिले के रुदौली के सांड़ी कला में है। बड़ी लड़की लगभग चार साल तथा दूसरी लड़की लगभग दो साल की है।,उक्त घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी गयी हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List