भारत की हुई 'चंद्रविजय'...चांद पर लहराया तिरंगा: जैनेंद्र कटरे

अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है

भारत की हुई 'चंद्रविजय'...चांद पर लहराया तिरंगा: जैनेंद्र कटरे

स्वतंत्र प्रभात, जिला ब्यूरो। मध्यप्रदेश। 

बालाघाट। इसरो ने चांद पर परचम लहरा दिया है। अब बच्चे सिर्फ चंदा मामा नहीं बुलाएंगे। चांद की तरफ देख कर अपने भविष्य के सपने को पूरा करेंगे। करवा चौथ की छन्नी से सिर्फ चांद नहीं बल्कि देश की बुलंदी भी दिखेगी।

Isro

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले लाई। अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है। 

Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी  Read More Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

यह कहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने खुशी का इजहार करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों कार्यकर्ताओं, देशवासियों, भारत सरकार, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति को कोटिश: प्रणाम किया। उन्होंने कहा सच्चे लगन और परिश्रम से आज भारत की चंद्र विजय हुई है। परिणीति में चांद पर तिरंगा लहराया। इस अभूतपूर्व कामयाबी पर जैनेन्द्र कटरे ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा रेट्स  Read More Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा रेट्स

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel