भारत की हुई 'चंद्रविजय'...चांद पर लहराया तिरंगा: जैनेंद्र कटरे
अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है
स्वतंत्र प्रभात, जिला ब्यूरो। मध्यप्रदेश।

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले लाई। अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है।
यह कहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने खुशी का इजहार करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों कार्यकर्ताओं, देशवासियों, भारत सरकार, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति को कोटिश: प्रणाम किया। उन्होंने कहा सच्चे लगन और परिश्रम से आज भारत की चंद्र विजय हुई है। परिणीति में चांद पर तिरंगा लहराया। इस अभूतपूर्व कामयाबी पर जैनेन्द्र कटरे ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Comment List