मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023

8 जुलाई तक होगा आनलाईन पंजीयन

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023

स्वतंत्र प्रभात। हेमेन्द्र क्षीरसागर। 

मध्यप्रदेश। 

बालाघाट।मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से छात्रों को अवगत कराने तथा पर्यटन माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से "पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विगत वर्ष 2016 से निरन्तर 2019 तक एवं वर्ष 2022 में किया गया है। इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के समस्त 52 जिलों में एक साथ एक ही तिथि को किया जाता है।

स्कूल शिक्षा विभाग के निरन्तर सहयोग से यह आयोजन एक उत्सव का रूप ले चुका है, जिसमें प्रतिवर्ष छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता की प्रतीक्षा रहती है। वर्ष 2022 में आयोजित विवज प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय लगभग 7800 स्कूल के 23 हजार 400 बच्चों ने प्रतिभागिता की है।

Haryana: हरियाणा में बड़े स्तर पर IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट  Read More Haryana: हरियाणा में बड़े स्तर पर IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

स्कूल शिक्षा विभाग तथा प्रत्येक जिले में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) के सहयोग एवं समन्वय से यह आयोजन अत्यन्त सफल रहा है। विगत वर्षों के सफल अनुभवों के साथ वर्ष 2023 में यह आयोजन किया जा रहा है।

अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी Read More अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी

पर्यटन क्विज-2023 के लिए प्रतिभागी टीम विद्यालयों का पंजीयन कार्य दिनांक 20 जून 2023 से प्रारंभ किया गया है और आगामी 08 जुलाई 2023 तक टूरिज्म बोर्ड की वेबसाईट https://www.tourism.mp.gov.in/ पर ऑनलाईन किया जायेगा, जिसका सम्पूर्ण विवरण क्विज नियमावली 2023 में अंकित है। जिले के अधिक से अधिक हाई स्‍कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का इस क्विज के लिए पंजीयन करायें।

HSSC ने दी बड़ी राहत, CET ग्रुप-C परीक्षा में बायोमेट्रिक न होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका Read More HSSC ने दी बड़ी राहत, CET ग्रुप-C परीक्षा में बायोमेट्रिक न होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel