नाबालिक संग छेड़खानी के आरोपी प्रधानपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वतंत्र प्रभात

अंबेडकरनगर। ग्राम सभा चिउंटीपारा के वर्तमान महिला प्रधान के पति राम सनेही को नाबालिक लड़की से छेड़खानी के  आरोप में अकबरपुर कोतवाली की श्रवणक्षेत्र चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करके हवालात में भेज दिया है। नशे के आदी प्रधान पति ने एक गांव की ही लगभग चौदह वर्षीय नाबालिक लड़की को अपनी बुरी नजरों का शिकार बनाया। 

     मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि बीते वृहस्पतिवार को नशे में धुत लगभग 50 वर्षीय प्रधान पति ने एक गांव की नाबालिक बालिका को अपनी बुरी नजरों का शिकार बनाने की नियत से छेड़खानी किया। जानकारी यह भी मिली कि उक्त समय पर लड़की के कुछ परिवारीजन कार्यवश घर से बाहर गए थे। घर के बाहर शोरगुल सुनने पर घर के अन्दर से लड़की की बहने निकली तब आरोपी वहां से चला गया। परिवार जनों के वापस आने पर लड़की ने आपबीती बताई। पुलिस को सूचना देने के बाद मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने आरोपित प्रधान पति को  हिरासत में लेकर हवालात भेज दिया है।

चौकी प्रभारी ने बताया।

     श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई संजय सिंह से हुई टेलीफोनिक वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि प्रधान पति राम सनेही को आरोपों के आधार पर हवालात भेजा गया है जांचोपरांत आवश्यक कारवाई भी की जायेगी। धारा पूछे जाने पर दरोगा ने बताया कि अभी जांच चल रही है।

         फिलहाल सोचनीय बात यह है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की कवायद करने वाली सरकार के जमाने में भी नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी के आरोप को दर्ज करने में मित्र पुलिस द्वारा इतनी हिलाहवाली की जा रही है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP