किसान मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हुई संपन्न                                            

किसान मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हुई संपन्न                                            

स्वतंत्र प्रभात 
 
 इटियाथोक/गोंडा- सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत किसान मोर्चा भाजपा के द्वारा इटियाथोक स्थित काली माता मंदिर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को मोटे अनाजों की गुणवत्ता और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश तिवारी रहे ।
 
इस कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि आशीष त्रिपाठी ने बताया कि सरकार वर्तमान में मोटे अनाजों को विश्व स्तर पर पहुंचाना चाहती है उन्होंने बताया कि मोटे अनाज का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया इस बारे में सरकार किसानों को मोटे अनाजों खेती करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है और सरकारी सब्सिडी भी दे रही है। 
 
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व किसानों से अनुरोध किया कि वह मोटे अनाजों को अपनी खेती का हिस्सा बनाएं कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन सिंह ने किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजेंद्र पांडे उर्फ लल्लू ,भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ब्लॉक संयोजक सुनील द्विवेदी, करुणा शंकर ओझा, संतराम ओझा ,पवन दुबे, राजकुमार शुक्ल, शिवपूजन पांडे, रकीब, सत्येंद्र मिश्रा, राघव राम, रक्षा राम वर्मा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण व किसान उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel