
खदान में गिरकर एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत
स्वतंत्र प्रभात !
प्रयागराज: मेजा कोतवाली क्षेत्र के भटौती स्थित क्रशर प्लांट के खाद्यान में गिरकर एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इससे अन्य मजदूरों सहित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरांव थाना क्षेत्र के महुली संसारपुर के रहने वाले संतलाल पुत्र दादूराम मेजा के भटौती स्थित क्रशर प्लांट में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भी कार्य करने पहुंचा। जहां फिसलकर खाद्यान में जा गिरा।
इससे मजदूरों के शोरगुल पर पहुंचें कर्मचारियों ने किसी तरह गिरे मजदूर को बाहर निकलवाया और नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। इससे प्लांट में हड़कंप मच गया।
उधर हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो घर मे कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

25 Mar 2023 20:13:26
प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसानों को हर चौथे माह में 2000 रुपए मिलते है
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List