
सतीश कौशिक जैसे दिग्गज कलाकार की अदाकारी को हमेशा याद रखा जायेगा: Amit Shah
On
स्वतंत्र प्रभात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सिनेमा को उनका योगदार और उनकी अदाकारी को हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने लिखा- 'अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के अकस्मात निधन से बेहद दुखी हूं. उनके भारतीय सिनेमा में योगदान, उनकी कलाकृतियां और प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा. उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति शांति'।
बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर है। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई इसकी जानकारी उनके दोस्त और एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

06 Jun 2023 21:49:10
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दिन-रात मेहनत कर बेहद...
अंतर्राष्ट्रीय

06 Jun 2023 21:21:52
चीन के सैनिक जहाज ने ताइवान की समुद्री सीमा में तैनात अमेरिकी वॉरिशप का असुरक्षित तरीके से रास्ता काटा।
Comment List