पिकअप, इनोवा की जोरदार टक्कर में एक हजार मुर्गों की मौत
घुंघचाई चौराहा पर सोमवार तड़के हुई घटना
On
स्वतंत्र प्रभात
पूरनपुर। इनोवा से भिड़ंत के बाद पिकअप पलट गई जिससे उसमें भरे सैकड़ों मुर्गे मर गए। हादसे में पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला खानकाह के रहने वाले इलियास पुत्र इस्माइल चिकन व्यापारी है। सोमवार सुबह लगभग तीन बजे वह अमरोहा से पिकअप में भरकर लगभग 13 सौ मुर्गे पूरनपुर ला रहे थे। हाईवे पर घुंघचाई चौराहा के पास बंडा की ओर से आ रही इनोवा की मुर्गे से भरी पिकअप से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क पर ही पलट गई। उसमें भरे मुर्गे दब गए और उनकी मौत हो गई।इसके अलावा चालक बशीर भी घायल हो गया। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक को उपचार के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यापारी मोहम्मद इलियास ने बताया हादसे में लगभग एक हजार मुर्गे मर गए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List