श्रीपतनगर गांव में जल्द बनेगा गंडक रिंग बांध : विधायक रिंकू सिंह 

रिंग बांध बनने पर बिहार सहित यूपी का क्षेत्र बाढ़ से होगा सुरक्षित

श्रीपतनगर गांव में जल्द बनेगा गंडक रिंग बांध : विधायक रिंकू सिंह 

श्रीपतनगर के ग्रामीणों की मांग पर विधायक रिंकू सिंह ने दिया भरोसा

ऑनलाइन न्यूज चैनल स्वतंत्र प्रभात 
ओमप्रकाश भास्कर 
छितौनी, कुशीनगर। यूपी बार्डर सीमा का बिहार बार्डर वाल्मिकी नगर विधान सभा क्षेत्र के नारायणी गंडक नदी क्षेत्र के ग्राम श्रीपतनगर में स्थित राजकीय विद्यालय राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय श्रीपत नगर बिहार व नया टोला भैसहिया दोनों विद्यालयों का क्षेत्रीय विधायक रिंकू सिंह उर्फ धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ पिपरासी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी द्वारा शनिवार को विद्यालयो का निरीक्षण किया गया। विद्यालयों की की साफ-सफाई को लेकर और विद्यालय प्रागंण की विस्तार को लेकर वहां के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के द्वारा वार्तालाप किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण महिला व पुरुषो ने विधायक को बताया कि गांव के शिव मंदिर से लेकर वीरेंद्र शिक्षक के खेत तक रिंग बांध की सख्त जरूरत हैं गांव में प्रत्येक वर्ष गांव में बाढ़ का पानी घुस कर जनजीवन अस्त व्यस्त कर देता है, गाव की सुरक्षा के लिए रिंग बांध बेहद जरूरी है ग्रामीणों ने रिंग बांध बनवाने की पुरजोर तरीके से मांग किया हैं।
 
विधायक ने ग्रामीणों की मांग को ठहराते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द  इस वर्ष ही रिंग बांध बनवाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिंग बांध के बनने से नयाभैसहिया टोला,श्रीपतनगर बिहार से सटे यूपी के नरकहवा, छितौनी, तुर्कहा सहित दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित होने से सुरक्षित हो जायेगा साथ ही फसल की क्षति नहीं होगी।
इस दौरान गांव के सरपंच सहित गांव के मुखिया पति छेदीलाल प्रसाद, अशोक गौड़ रामबालक यादव चंद्रभान साहनी, बिंदु देवी, विष्णु विन गुड्डू साहनी सुखल शर्मा सिकंदर कुशवाहा दशरथ साहनी लक्कड़ चौहान मुन्ना सरपंच मनोज साहनी मदन प्रजापति उप सरपंच दुखिया देवी सैकड़ों की संख्या में 
ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel