सीतापुर में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर एक युवक की मौत

सीतापुर में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर एक युवक की मौत

स्वतंत्र प्रभात 
 
सीतापुर जनपद सीतापुर के थाना रामकोट मे जहां डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर गन्ना लेकर जा रहे युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरपुर गांव के निकट गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी जिसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।
 
युवक जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर ढाकनपुरवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान गोविंद 22 वर्ष पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची रामकोट पुलिस ने डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर की जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटा कर नीचे दबे युवक को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा।
 
जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक रूपम मौके से ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुशवाहा ने बताया मृतक युवक के परिजनों को जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024