चीन में बड़ा सड़क हादसा, 17 की मौत 22  घायल

चीन में बड़ा सड़क हादसा, 17 की मौत 22  घायल

स्वतंत्र प्रभात।

दक्षिणी चीन में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। चीन के वार्षिक चंद्र नववर्ष पर लोग छुट्टियों में बाहर निकलते हैं इसके कारण सड़कों पर भीड़भाड़ रहती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय यातायात प्रबंधन ब्रिगेड के अनुसार, दुर्घटना जियांग्शी प्रांत के नानचांग शहर के बाहरी इलाके में हुई। ब्रिगेड ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने या किस प्रकार के वाहन इसमें शामिल थे और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

इस तरह की दुर्घटनाएं अकसर चालकों के थके होने और वाहनों के खराब रखरखाव या क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सख्त नियमों से ऐसी घटनाएं कम हुई हैं।

 

छुट्टियों के समय वाहनों और चालकों तथा यात्रियों की संख्या की स्थिति पर नजर रखने के प्रयासों को बढ़ा दिया जाता है, क्योंकि चीन में चंद्र वर्ष परिवार से मिलने का एक महत्वपूर्ण वार्षिक अवसर होता है और इस मौके पर लाखों प्रवासी अपने गृहनगर लौटते हैं। अधिकतर covid-19 प्रतिबंधों के खत्म होने के साथ इस साल 22 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह भर के त्योहारों के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024