कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए  लोनी बार्डर रवाना

कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए  लोनी बार्डर रवाना

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, डर और नफरत की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा देश में आपसी प्रेम और सद्भाव का नया इतिहास दिखेगी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी करने के लिए लोनी बार्डर रवाना हो रहे। कांग्रेसजनों से मुखातिब थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में अम्बेडकर नगर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में दमदार  भागीदारी कर रही है। सैकड़ों कांग्रेसजन बस,रेलवे और निजी वाहनों से चलें रहे हैं।


जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि आज प्रातः जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुये।जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा ने कांग्रेसध्जा दिखाकर कांग्रेसजनों को लोनी बार्डर रवाना किया, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा और अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी के साथ समस्त कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, बृजलाल खाबरी और कांग्रेस जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से मुख्यालय  गुंजायमान कर दिया।

प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल, मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा  ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रवीश शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इमरान गांधी,अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी जिला सचिव सुशील गौतम,रामनगर ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ,दूधनाथ यादव,राजितराम वर्मा, भीटी ब्लाक अध्यक्ष शोभनाथ कन्नौजिया, जिला महासचिव अनूप कुमार तिवारी,जिवलाल भारती, कटेहरी ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, हेमंत यादव,विवेक सोनी,अनस आलम बेग, पिंटू राजभर, सोहन गुप्ता,राजू यादव,जिला युवा कांग्रेस महासचिव आशुतोष मिश्रा, बृजेश यादव,सोहन गुप्ता ,हाजी सलीम ,उप्र किसान कांग्रेस के सचिव संजय यादव ,संतोष कुमार, अकील अहमद, मिसबाहुद्दीन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पर रवाना होते हुये जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी की तबियत बिगड़ गयी। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने  घर वापस भेज दिया।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel