किशोरी को बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज

स्वतंत्र प्रभात 
सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा थाना क्षेत्र के डोमनडांड में एक किशोरी की बहला फुसला कर भगा ले जाने पर दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आरोपियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के डोमनडांड में 27 दिसम्बर को सुबह में 10 बजे के करीब गांव के दो युवक बहला फुसला कर भगा ले गये है।
 
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही अर्जुन साहनी पुत्र दयाशंकर साहनी व कन्हैया साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author: Abhishek Desk