
पीलीभीत: सुरई जंगल में मजदूरी करने गए युवक पर बाघ ने किया हमला
On
स्वतंत्र प्रभात
न्यूरिया-पीलीभीत। जंगल गए एक ग्रामीण युवक को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक के घर कोहराम मच गया हैं। भरतपुर कॉलोनी निवासी परितोष हलदार पुत्र परेस हलदार 30 जंगल सुरई उत्तराखंड में मजदूरी करने गया था। जंगल में बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हमला इतना खतरनाक था कि उसके बदन पर कई जगह मांस नोच लिया। गांव के ही और लोग मजदूरी कर रहे थे। एक बार फोन कर इकट्ठा हो गए और शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण युवक की मौत के बाद फैली सनसनी
युवक बुरी तरह से जख्मी था और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर जंगल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर उसके परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जंगल वालों का आरोप है कि ग्रामीण लकड़ी बीनने के लिए आया था। लेकिन, मृतक के परिवार ने बताया कि युवक जंगल में मजदूरी करने गया था। फिलहाल आला अधिकारी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं
About The Author
Related Posts

Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List