निर्भीक होकर पठन पाठन करे छात्राएं – थानाध्यक्ष राजकुमार

निर्भीक होकर पठन पाठन करे छात्राएं – थानाध्यक्ष राजकुमार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क स्वतंत्र प्रभात

प्रमोद रौनियार, ब्यूरो प्रमुख।

कुशीनगर। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार राजकुमार बरवार मय टीम द्वारा लाचीदेवी इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण हेतु जागरुता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने छात्राओं को बताया कि यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया तथा अवगत कराया गया की जनपद कुशीनगर के प्रत्येक थानों पर महिला सुरक्षा विषेश दल/एण्टी रोमियो टीम एवं महिला हेल्पडेस्क का गठन किया गया है।

IMG-20221213-WA0030

भागवत फिल्म में देवाशीष ने अभिनेता अरशदवार्सी और जीतेंद्र कुमार के साथ निभाई कांस्टेबल की भूमिका। Read More भागवत फिल्म में देवाशीष ने अभिनेता अरशदवार्सी और जीतेंद्र कुमार के साथ निभाई कांस्टेबल की भूमिका।

उन्होंने छात्राओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम/महिला हेल्प डेस्क की मदद लिया जा सकता है व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। छात्राओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

उमेश गोस्वामी ने खोली डा० बृजेश शुक्ला व सीएमओ के भ्रष्टाचार की पोल  Read More उमेश गोस्वामी ने खोली डा० बृजेश शुक्ला व सीएमओ के भ्रष्टाचार की पोल 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel