अमेठी सांसद के प्रयास से 283.36 करोड़ों रुपए बाईपास पेव्ड शोल्डर व 2- लेन के लिए स्वीकृत
On
स्वतंत्र प्रभात
अमेठी। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मंत्रालय स्मृति जुबिन इरानी के प्रयास से अमेठी में बायपास एनएच - 931 के पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन निर्माण को 283.86 करोड रुपए बजट के साथ स्वीकृति दी गई। उक्त जानकारी सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी। जिस पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने ट्वीट के माध्यम से ही केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को आभार व धन्यवाद व्यक्त किया जिसके बाद अमेठी वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन इरानी के नेतृत्व में जहां अमेठी का सर्वांगीण विकास हो रहा है वही अमेठी सांसद हमेशा अपनों के बीच में हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। जहां अमेठी सांसद के नेतृत्व में अमेठी का सर्वांगीण विकास हुआ वहीं अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ तथा अमेठी में लगातार भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। और लोगों की तथा आम जनमानस की भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा व भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है ऐसा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद शुक्ला का कहना है।
यही नहीं उन्होंने बताया कि अमेठी में परिवारवाद जातिवाद और वंशवाद के लिए कोई स्थान नहीं है अमेठी अब देश दुनिया में अपने विकास यस और कीर्ति के लिए जानी जाती है। हमेशा से वीवीआइपी रहने वाला अमेठी क्षेत्र अमेठी सांसद के नेतृत्व में विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की सड़कें वहां के विकास का आईना है और अमेठी की सड़कों की दशा बदल रही है। अमेठी में बेहतर सड़कों का निर्माण हो रहा है अमेठी में एक्सप्रेसवे के अलावा फोरलेन टूलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
फिलहाल केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन राजमार्ग वा जहाजरानी नितिन गडकरी ने ट्वीट कर अमेठी उत्तर प्रदेश में अमेठी बाईपास एनएच - 931 के पेव्ड शोल्डर के साथ टू लेन के निर्माण को 283. 86 करोड रुपए बजट के साथ स्वीकृति दी गई की जानकारी दी। जिसके बाद अमेठी सांसद ने ट्वीट के माध्यम से ही नितिन गडकरी को बधाई दी और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:29:19
Weather Update: इस साल मानसून का सीज़न देशभर में बेहद शानदार रहा। लगभग सभी राज्यों में जमकर बारिश हुई और...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List