गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर पडरौना में फूटा पटाखा, खिलाएं मिठाई 

नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने शहर में भ्रमण कर फोड़े पटाखे, खिलाएं मिठाई

भाजपा ने 27 वर्षों के अपने खुद के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की : मनीष

कुशीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रचण्ड जीत हासिल करने पर बुधवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के नेतृत्व में पूरे नगर में जुलूस निकालकर, पटाखे जलाकर व मिठाई बाँटकर जीत का उत्सव मनाया गया। अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि 150 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा ने पुनः साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति और कार्यशैली को जनता ने स्वीकार किया है। एक तरफ जहाँ भाजपा ने 27 वर्षों के अपने खुद के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं आजादी के बाद से अभी तक के रिकॉर्ड को भी भाजपा ने इस चुनाव में ध्वस्त कर दिया है। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जिन जिन सीटों पर प्रचार किया उन सभी सीटों पर भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि सीएम योगी की माँग प्रदेश से बाहरी राज्यों में भी है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, आलोक विश्वकर्मा, अजय शर्मा, चंचल चौबे, बृजेश शर्मा, गौतम गुप्ता, कुन्दन सिंह, राम बिहारी तिवारी, रवि शर्मा, सुनिल गुप्ता, अमन मोदनवाल, हर्षित शर्मा, सिद्धार्थ जायसवाल, अनुज यादव, देव शर्मा, श्याम जायसवाल, घनश्याम प्रजापति, अभय मारोदिया, जय वर्मा, मोहित शर्मा, राजेश कुशवाहा, अनिल सिंघल, पुष्कर कुशवाहा, रविन्द्र साह, खुशहाल मद्धेशिया, पिंटू साह, प्रमोद यादव, सर्वेश उपाध्याय, प्रांजल शर्मा सहित सैकड़ों की सँख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP